Advertisement

हाथों में चाकू लेकर लोगों को डरा रहे थे, पुलिस ने धरदबोचा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शेखपुर कराडिया रोड व खेड़ा माधव फंटा पीरझलार रोड पर हाथों में चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे दो बदमाशों को बडऩगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। बडऩगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 11 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शेखपुर कराडिया रोड व खेड़ा माधव फंटा पीरझलार रोड पर दो युवक चाकू लेकर लोगों को धमका रहे हैं।

Advertisement

इसके बाद दो टीम अलग-अलग जगह पहुंची और लोगों को धमका रहे दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम समीर पिता सत्तार खां (24) निवासी शाहजी लालपुरा और सादिक पिता हकीमउद्दीन शेख (21)निवासी मिर्ची बाजार बताया। इसके बाद दोनों से चाकू जब्त करते हुए 25 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें