Advertisement

हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की मान्यता आवेदन 12 दिसंबर तक

स्कूली शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:स्कूल शिक्षा विभाग ने हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की मान्यता संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्य़ूल के मुताबिक 12 दिसंबर तक आवेदक संस्था एमपी ऑनलाइन के मान्यता पोर्टल पर पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र अपलोड करेंगे।

मध्यप्रदेश माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं की मान्यता नियम 2017 (संशोधन नियम 2020 एवं संशोधित नियम 2021) के तहत प्राइवेट स्कूलों के लिए सत्र 2024-25 से नवीन मान्यता, मान्यता नवीनीकरण वृद्धि, पता परिवर्तन एवं विषय वृद्धि के लिए एमपी ऑनलाइन के मान्यता पोर्टल के माध्यम से आवेदन जमा किए जाना है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर है।

Advertisement

स्कूल द्वारा किए गए आवेदन का परीक्षण किए जाने के लिए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित दल के निरीक्षण के दौरान मोबाइल एप के माध्यम से संस्था की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना तथा सत्यापित जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को देने तथा जिला शिक्षा अधिकारी अपनी अनुशंसा सहित प्रतिवेदन संभागीय संयुक्त संचालक को 30 दिसंबर तक भेजेंगे। संभागीय संयुक्त संचालक अगर कोई कमी पाते हैं? तो जिला शिक्षा अधिकारी का माध्यम से इसकी पूर्ति 31 जनवरी तक करा सकेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें