Advertisement

हार-फूल दुकान विवाद में प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। नृसिंहघाट मल्टी के बाहर दो युवकों पर बदमाशों ने चाकुओं से प्राणघातक हमला किया था, इसी मारपीट में दूसरे पक्ष का एक युवक भी चाकू लगने पर घायल हुआ और प्रायवेट अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती हुआ था। महाकाल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया और धारा 307 के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ तीसरे का पुलिस अभिरक्षा में उपचार कराया जा रहा है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि महेश पिता जानकीलाल निवासी नृसिंहघाट कॉलोनी और करण पर राजेश माल, चेतन व गुलशन ने हरसिद्धि मंदिर के बाहर हार फूल दुकान लगाने के विवाद में चाकुओं से प्राणघातक हमला किया था। इसी विवाद में महेश द्वारा भी दूसरे पक्ष पर चाकुओं से हमला किया जिसमें राजेश माल घायल हुआ और आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती हुआ था।

पुलिस ने महेश की रिपोर्ट पर धारा 307 का केस दर्ज किया जबकि राजेश पिता तुलसीराम की रिपोर्ट पर करण व महेश के खिलाफ धारा 324 में केस दर्ज किया था। प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने चेतन और गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि राजेश माल का अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचार जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें