Advertisement

हिंसा: अजान-आरती एक साथ होने से उपद्रव, 15 लोगों को लिया हिरासत में

जबलपुर में सांप्रदायिक तनाव, 12 घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जबलपुर/बैंगलुरु/हैदराबाद। देश के तीन बड़े शहरों जबलपुर, बैंगलुरु और हैदराबाद में बीती रात तनाव हो गया। कहीं पत्थर फेंके गए तो कहीं दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

जबलपुर। जिले के सिहोरा के आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास आरती और अजान के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में नियंत्रित किया गया। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। सिहोरा, खितौला, गोसलपुर, पनागर सहित एक दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।

Advertisement

मंदिर में घुसने की कोशिश

दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता ने बताया कि सब कुछ सामान्य था। मंदिर में नियमित रूप से पूजन और आरती की जा रही थी। इसी दौरान मस्जिद का गेट खुला और वहां से 50 से 70 युवकों की भीड़ बाहर आई। उन्होंने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौच की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अंकेश के अनुसार, इस दौरान उनके साथी रामजी गुप्ता के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर 10 से 15 लोगों ने मंदिर में घुसने की कोशिश की।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान

एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो गए थे। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और प्रशासन सतर्क है।

मंदिर से घसीटकर मारपीट करने का आरोप

अंकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि शाकिर नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। उसने उन्हें मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकाल दिया, जिससे वे गिर गए। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनके साथियों ने बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। अंकेश ने बताया कि घटना के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के ऊपर, गेट और आसपास की गली से पथराव शुरू हो गया। यह पथराव करीब 20 से 25 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर का कांच टूट गया और कुछ लोग घायल हो गए।

कर्नाटक में जुलूस पर पथराव

बागलकोट में गुरुवार रात करीब 10 बजे शिवाजी जयंती के जुलूस के दौरान पानका मस्जिद इलाके में पत्थर और चप्पल फेंकने से तनाव हो गया। एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुआ। एसपी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फुटेज की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इलाके में 24 फरवरी की आधीरात तक बीएनएस की धारा 163 लागू रहेगी। इलाके में स्थिति कंट्रोल में है। घटना के चश्मदीद उमेश के मुताबिक जुलूस के दौरान मस्जिद के पास घटना हुई। करीब 8-10 लोगों ने वहां पत्थर और चप्पल फेंके। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

हैदराबाद में दो पक्षों में विवाद…

हैदराबाद के अंबरपेट में गुरुवार रात एक यूट्यूबर जामा मस्जिद के पास वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। दावा है कि यूट्यूबर से मारपीट हुई। इसी दौरान घटना मस्जिद के सामने से छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा भी गुजर रही थी। इस कारण दोनों समुदाय के बीच और हंगामा हो गया। दोनों समुदाय ने जमकर नारेबाजी की। स्थिति बिगडऩे लगी तो ज्यादा पुलिसफोर्स मौके पर बुलाया गया। भीड़ को मौके से हटाया गया। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

Related Articles

Write a review