Advertisement

हैं तैयार हम… बलवा ड्रिल में दिखा शौर्य और अनुशासन

दंगाइयों ने पत्थर फेंके तो पहले पुलिस ने दी चेतावनी फिर खदेड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अचानक दंगाइयों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू किए, पहले पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया लेकिन जब दंगाई नहीं माने तो उन्हें खदेडऩा शुरू किया। इसमें जो घायल हुए उन्हें तुरंत रेस्क्यू भी किया गया।

दरअसल, रविवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस जवानों को बताया गया कि बलवे की स्थिति से कैसे निपटा जाता है। अक्सर भीड़ ज्यादा होती है और पुलिस फोर्स कम होता है। ऐसे में पुलिस के पास जो रिर्सोसेस है, उनसे तत्काल सिचुएशन को कंट्रोल में किस तरह से लिया जाए, इसी की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ नियंत्रण एवं समन्वित कार्यवाही का अभ्यास भी करवाया गया। इस ड्रिल के माध्यम से संदेश दिया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दौरान पुलिस ने शौर्य के साथ अनुशासन का भी प्रदर्शन किया।

Advertisement

पत्थरबाजी, लाठीचार्ज का अभ्यास
बलवा ड्रिल के दौरान दंगे जैसी परिस्थिति को दर्शाते हुए पुलिसकर्मियों की दो टीमें बनाई गईं जिसमें से एक पक्ष को दंगाई बनाया गया। उन्होंने पथराव शुरू किया जिसके जवाब में पुलिस ने पहले समझाइश दी, फिर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। इस पूरी कार्रवाई को वास्तविकता से जोडऩे के लिए क्रमबद्ध तरीके से बल प्रयोग की प्रक्रिया अपनाई गई।

Advertisement

Related Articles

Write a review