Advertisement

अक्षय बम पर इंदौर में कांग्रेस ने रखा इनाम

इंदौर। कांग्रेस की उम्मीदवारी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले अक्षय बम के खिलाफ कांग्रेसी अब भी गुस्सा निकाल रहे हैं। मतदान होने के बाद अब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अक्षय बम की गिरफ्तारी करवाने के लिए मुहिम छेड़ दी है। पुराने प्रकरणों में बम के खिलाफ वारंट निकला है। बम अभी फरार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसी बीच कांग्रेस के कुछ नेताओं ने घोषणा कर दी है कि उनका पता बताने वाले को नकद इनाम दिया जाएगा।कांग्रेस के कार्यकारी अक्षय देवेंद्र यादव व उनके साथियों ने रेलवे स्टेशन के बाहर बम के फरार होने के पोस्टर चस्पा किए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने दीवारों के साथ आटो रिक्शा के पीछे भी कुछ पोस्टर चस्पा किए हैं। कांग्रेसी घोषणा कर रहे हैं कि फरार बम का की सूचना देने वाले व पता बताने पर 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस दौरान कुछ कांग्रेसी नेताओं ने अक्षय बम के खिलाफ नारे भी लगाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें