Advertisement

आगर रोड पर मिला शव, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था

आगर रोड पर मिला शव, पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से हुई युवक की शिनाख्त…

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन:आगर रोड पर दो दिन पहले पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया था। बुधवार सुबह उसकी शिनाख्त हो गई है। मृतक इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

Advertisement

वह रविवार शाम पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला इसके बाद से ही लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शव जिस हालत में मिला है पुलिस को घटना पर संदेह है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया सोमवार सुबह ट्रक चालाक ने थाने पर सूचना दी कि ढाबला और घोसला के बीच सड़क पर युवक घायल अवस्था में पड़ा है।

Advertisement

उसके सिर से खून बह रहा है संभवत: उसका एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो मोबाइल, आधार कार्ड या अन्य कोई पहचना पत्र उसके पास नहीं मिला। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से महिदपुर अस्पताल पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर सभी थाना क्षेत्रों पर अज्ञात व्यक्ति की मौत की सूचना जारी की। दो दिन बाद बुधवार को इंदौर के रहने वाले वीरेंद्र ने शव की शिनाख्त की। वीरेंद्र ने बताया कि मृतक उसका बड़ा भाई देवेंद्र पिता मांगीलाल है।

उसकी उम्र 32 वर्ष है। रविवार को पत्नी से मामूली विवाद के बाद वह घर से निकला था। वीरेंद्र ने बताया कि उसके साथ दो लोग और भी थे इनमें एक लड़का उसका मकान मालिक था। उसने किसी ओर के मोबाइल से रविवार शाम फोन पर बात की थी और बताया था कि वो देवास जा रहा है।

सड़क पर मिली पुडिया और सिगरेट

पुलिस ने बताया पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शव से थोड़ी दूरी पर नशे की पू़डिया और सिगरेट मिली है। संभवत युवक ने सड़क किनारे नशा किया और इसी हालत में वह सड़क पर आ गया। सड़क से गुजरते हुए किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक के सिर में गंभीर चोंट है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें