रंजिश में पड़ोसी ने ई-रिक्शा जला दी

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के मालनवासा में शनिवार रात पड़ोसी ने पेट्रोल डालकर ईरिक्शा जला दी। यह रिक्शा मालनवासा में रहने वाले कमल (46) पिता गिरधारलाल परमार की है। कमल मूल रूप से मिस्त्री का काम करता था। लेकिन यह काम बंद कर उसने पांच महीने पहले ही लोन पर ई रिक्शा खरीदा था।

इसी बात पर पड़ोसी सोनू राठौर से उसका विवाद था। सोने भी रिक्शा चलाता है। दोनों के बीच इस मुद्दे पर विवाद भी हो चुका है। पुलिस को कमल ने बताया कि शनिवार रात २ बजे वो मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। तभी उसे बाहर से कुछ आहट सुनाई दी। उसने बाहर जाकर देखा कि सोनू राठौर पेट्रोल डालकर उसके रिक्शा में आग लगा रहा है। वो सोनू को रोकता उसके पहले आग लगाकर वो भाग गया। घटना में रिक्शा पूरी तरह जल गया। नागझिरी पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।









