आज का राशिफल ( 10 अगस्त 2023 )

By AV NEWS

मेष:पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार मिलेगा। शुभांक-1-4-6

मिथुन:अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सित्र होंगे। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर काम पर ध्यान दें। शुभांक-2-4-6

सिंह:अपने संघर्ष में स्वयं के आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में तरक्की मिलेगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। शुभांक-2-5-6

तुला:उच्च मनोबल रखकर कार्य करें, सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक-4-6-7

धनु:यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। शुभांक-4-6-7

कुंभ:घर-परिवार में प्रसन्नता व सहयोग का वातावरण बनेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रम अधिक करना पड़ सकता है। शुभांक-4-6-8

वृषभ:शांतिपूर्वक नित्य कार्य करें। संतान की प्रगति से संतोष होगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ में समय व्यतीत होगा। वरिष्ठजनों से मतभेद उभर सकते हैं। शुभांक-4-6-7

कर्क:अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। किसी अपने की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। शुभांक-1-5-9

कन्या:बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें व्यर्थ के आडम्बरों से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। शुभांक-2-5-7

वृश्चिक:आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। आय के अच्छे योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभांक-3-7-9

मकर:बुद्धितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभांक-5-7-9

मीन:व्यर्थ की भागदौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। जरा सी लापरवाही आपको पेरशानी में डाल सकती है। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभांक-3-5-7

Share This Article