Advertisement

आज का राशिफल (13 फरवरी 2024)

मेष: अध्ययन और अध्यापन में समय गुजरेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। शुभांक-२-५-७

Advertisement

वृषभ: महत्वपूर्ण निर्ण के लिए दूरदर्शिता से काम लें। कोष में कमी और व्यय की अधिकता से परेशान होंगे। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक-२-६-८

मिथुन: परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। खानपान में सावधानी बरतें। अच्छे समय का इंतजार करें। इससे लाभ होगा। शुभांक-१-४-६

Advertisement

कर्क: सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह ही निपटा लें। यात्रा करने का योग बन रहा है। शुभांक-२-४-६

सिंह: अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सुविधा मिलेगी। साक्षात्कार के लिए दिन शुभ है। शुभांक-४-६-८

Advertisement

कन्या: कुछ पिछले संकट सिर उठा सकते हैं। अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बुरी संगति से बचने का प्रयास करें। इससे लाभ होगा। शुभांक-५-७-८

तुला: पूर्व में किए कामों से लाभ मिलेगा। मानसिक और शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। आपके काम दूसरों के सहयोग से समय पर पूरे होंगे।शुभांक-५-७-९

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलता चला जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-२-५-७

धनु: संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। जीवनसाथी का परामर्थ लाभदायक रहेगा। कामकाज में आ रही बांधा दूर होगी। शुभांक-४-५-६

मकर: मनोरथ सिद्ध होंगे। लेनदेन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक काम में समय और धन
व्यय होगा। शुभांक-४-७-९

कुंभ: स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहने से नई उर्जा का संचार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। इससे आपके रुके हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है। शुभांक-३-५-९

मीन: सुनियोजित तरीके से काम आरंभ करें। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जाग्रत होगी। रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। शुभांक-३-६-८

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें