आज का राशिफल ( 15 अगस्त 2023 )

मेष
व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुभांक-2-4-6

वृषभ
कामकाज में आ रहा अवरोध दूर हाकेर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ता बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटला लें।

शुभांक-3-5-7

मिथुन
यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी।

शुभांक-2-4-6

कर्क
आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे।

शुभांक-1-5-6

सिंह
लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। कामकाज की अधिकता रहेगी। पुराने मित्रों का समागम होगा।

शुभांक-3-5-7

कन्या
कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी।

शुभांक-3-4-7

तुला
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ध्यान देें।

शुभांक-3-5-6

वृश्चिक
व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी।

शुभांक-3-5-7

धनु
यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी।

शुभांक-2-4-6

मकर
मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे।

शुभांक-1-5-8

कुंभ
कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

शुभांक-3-5-7

मीन
परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कामकाज में आ रही बाधा दृर होगी।

शुभांक-1-3-5

Related Articles