आज का राशिफल ( 19 अगस्त 2023 )

मेष

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय संभव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शुभांक-5-6-7

वृषभ

संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। बुद्धि, बल व पराक्रम सफल होगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। शुभांक-5-7-8

मिथुन

शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रहे। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक-4-6-7

कर्क

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-4-6-7

सिंह

प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि का योग है। सभा गोष्ठियों में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-6-7-9

कन्या

स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। शुभांक-4-5-7

तुला

नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। शुभांक-7-8-9

वृश्चिक

जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज से मुक्ति मिलना संभव है। शुभांक-4-6-8

धनु

कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। नियोजित धन से लाभ होने लगेगा। शुभांक-5-7-9

मकर

बचते-बचते कलह विवाद का डर रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। शुभांक-2-4-6

कुंभ

सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। शुभांक-5-6-7

मीन

धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-4-6-8

Related Articles

close