आज का राशिफल ( 21 सितंबर 2023 )

By AV NEWS

मेष सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां आज पैदा होगी। मनोरथ सिद्ध होंगे। शुभांक-2-5-8

वृषभ:आय के अच्छे योग बनेंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आमोद-प्रमोद का दिन होगा। व्यावसायिक प्रगति भी होगी। कुछ कार्य भी सि। होंगे। शुभांक-5-6-7

मिथुन:प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा हीे होगा। शुभांक-6-7-8

कर्क: कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्राएं फलीभूत होंगी। आत्मचिंतन करें। शुभांक-3-6-9

सिंह: दिन-भर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी वातावरण में तनाव पैदा करेंगे। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। शुभांक-5-7-8

कन्या:व्यावसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। शुभांक-2-6-7

तुला:लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा कर लेने का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा परिणाम सुखद रहेगा। शुभांक-3-5-8

वृश्चिक: कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। प्रसन्नताएं बढ़ेगी। शुभांक-5-8-9

धनु:  अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। मन उदास रहेगा। कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। शुभांक-3-5-9

मकर: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। शुभांक-1-2-3

कुंभ:विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में अड़चनें और परिवार के बुजुर्गजनों से मतभेद रहेगा। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-2-6-9

मीन: कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। शुभांक-4-7-8

Share This Article