आज का राशिफल (29 दिसंबर 2023)

मेष :परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-३-५-७

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

वृषभ: जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा हीे होगा। आय-व्यय समान रहेगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। शुभांक-५-७-९

मिथुन: लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे । स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-६-७-९

advertisement

कर्क: किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा । बुद्धि और धन का दुरूपयोग न करें व्यर्थ के आडम्बरों से बचें। अपनी परिसंपत्ति संभालकर रखें। शुभांक-४-६-८

सिंह: भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभांक-६-८-९

advertisement

कन्या: शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। शुभांक-५-७-९

तुला:लाभ में आशातीत वृद्धि तय है, मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा कर लेने का दिन है। निष्ठा से किया गया कार्य आत्मविश्वास बढ़ाएगा। शुभांक-५-७-८

वृश्चिक: कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। शुभांक-३-६-८

धनु:कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। निकटजनों के लिए अर्थव्यवस्था हेतु जोड़-तोड़ करना पड़ेगी। अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। शुभांक-२-३-५

मकर: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। शुभांक-२-५-७

कुंभ: विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में अड़चनें और परिवार के बुजुर्गजनों से मतभेद रहेगा। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-३-५-८

मीन:  कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। नए आगंतुकों से लाभ होगा। शुभांक-३-५-७

Related Articles