आज का राशिफल ( 8 अगस्त 2023 )

By AV NEWS

मेष
कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-3-6-8

मिथुन
शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खाने में सावधानी रखें। शुभांक-2-4-5

सिंह
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

तुला
धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। शुभांक-6-8-9

धनु
चापलूस मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-8

कुंभ
कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिनभर रहेगा। दिनभर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी वातावरण में तनाव पैदा करेगी। शुभांक-3-5-7

वृषभ
व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनो का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शुभांक-4-5-6

कर्क
रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर रहेगा। यात्रा प्रवास सार्थक रहेगी। शुभांक-3-6-9

कन्या
महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। शुभांक-6-8-9

वृश्चिक

घर के सदस्य मदर करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलेगी। दवा में कुछ ज्यादा खर्च होगा। शुभांक-5-6-9

मकर
थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने से वातावरण आनंद देने वाला बना रहेगा। बाहरी और अंदरुनी सहयोग मिलेगा। शुभांक-4-6-7

मीन
प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच अप्रत्याशित लाभ होंगे। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी। शुभांक-2-4-6

Share This Article