Advertisement

आज धूप दशमी : सुगंध से महके जिनालय, सुबह से दर्शनों के लिए पहुंच रहे समाजजन…

दिगंबर जैन मंदिरों में बनाए आकर्षक मंडलजी, विशेष सजा-सज्जा की गई…

 

Advertisement

उज्जैन। आज दिगंबर जैन समाज द्वारा भाद्र शुक्ल पक्ष की दशमी को धूप (सुगंध) दशमी का पर्व मनाया जा रहा है। शहर के जिनालय सुगंध से महक रहे हैं। सभी जिन मंदिरों में धूप चढ़ाई जा रही है। मंदिरों में दर्शनों के लिए समाजजन पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम तक मंदिरों में विविध आयोजन होंगे।

दिगंबर जैन समाज के दस दिवसीय पर्युषण पर्व चल रहे हैं। आज सोमवार को दशलक्षण महापर्व के तहत सुगंध दशमी पर धूप खेवन किया जा रहा है। मान्यता है कि धूप के इस पवित्र वातावरण से स्वयं भगवान भी खुश होकर मानव को मोक्ष पद का रास्ता दिखलाते हैं। इसी भावना के साथ सभी जैन मंदिरों में सुगंध दशमी पर धूप खेई जाती है। जैन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक सुगंध दशमी का पर्व मनाया जाता है।

Advertisement

जैन मंदिर सुबह से धूप की खुशबू से महक रहे हैं। कहते हैं कि आज के दिन सच्चे मन से प्रभु की पूजा करने से इंसान के सारे अशुभ कर्मों, कष्टों और दर्द का क्षय होता है। आज के दिन सभी लोग जैन मंदिरों में जाकर धूप खेवते हैं, जिससे वातावरण काफी शुद्ध और स्वच्छ बन जाता है। मंदिरों में विशेष सज्जा की गई है एवं आकर्षक मंडलजी बनाए गए हैं। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोर्डिंग में महाराज एवं माताजी होने के कारण यहां पर भी समाज के लोग पहुंच रहे हैं।
तपोभूमि में

अखंड महाआरती

Advertisement

तपोभूमि में भगवान महावीर स्वामी की 2५ घंटे की अखंड महाआरती रविवार शाम 6 बजे से शुरू हुई जो आज सोमवार शाम 7 बजे तक लगातार चलेगी। महावीर तपोभूमि पर धूप (सुगंध) दशमी के शुभ अवसर पर आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में रविवार की संध्या से भगवान महावीर स्वामी की अखंड महाआरती का आयोजन प्रारंभ हो गया है जो 25 घंटे तक लगातार किया जा रहा है। आरती आज शाम 7 बजे तक लगातार चलेगी। आचार्य श्री ने प्रवचन में उत्तम सत्य धर्म को समझाते हुए कहा कि सत्य की हमेशा विजय होती है सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता। सत्य की चाल धीरे हो लेकिन जीतेगा हमेशा सत्य ही।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें