Advertisement

आवागमन के लिए मिलेंगी बसें, कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी, हर 200 मीटर पर भक्तों को मिलेगा पानी

महाशिवरात्रि की महातैयारी… सामान्य, शीघ्रदर्शन, पास और भस्मार्ती दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमडऩे वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। दर्शनार्थियों को आसानी से दर्शन हो सकें, इसके लिए बुधवार को मंदिर के एम्बुलेंस द्वार स्थित मीटिंग हॉल में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें लिए निर्णयों के तहत सामान्य श्रद्धालुओं को करीब डेढ़ किलोमीटर और 250 रुपए की शीघ्र दर्शन रसीद या पासधारी श्रद्धालुओं को करीब एक किमी पैदल चलने के बाद भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु बसें चलाई जाएंगी और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारियों को पाबंद किया जाएगा।

दरअसल, 6 फरवरी से श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि की शुरुआत होगी और १५ फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान एक अनुमान के मुताबिक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी को देखते हुए सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केंद्र, पार्किंग, जूता-चप्पल स्टैंड, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए मीटिंग हुई जिसमें कई निर्णय लिए गए।

Advertisement

शीघ्र दर्शन और पासधारी दर्शनार्थियों की एंट्री

शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालुओं के लिए भील समाज धर्मशाला के पास से अलग से बैरिकेडिंग की गई है। यहां से प्रवेश कर चारधाम मंदिर पार्किंग, अशोक सेतु, मानसरोवर भवन, फैसेलिटी सेंटर 1, टनल, नवीन टनल 1 से होकर गणेश मंडपम् से बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर निकलकर बड़ा गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर चौराहा होते हुए रवाना होंगे। पासधारी श्रद्धाल हरसिद्धि पाल पार्किंग जिगजेग में होते हुए बड़ा गणेश के समीप वाली गली, प्रीपेड बूथ तिराहा, शहनाई जिगजेग द्वार नंबर 1 से मंदिर में प्रवेश कर फैसेलिटी सेंटर 1, टनल, नवीन टनल 1 से होकर गणेश मंडपम् से दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद इमरजेंसी एग्जिट द्वार से बाहर आकर बड़ा गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर चौराहा होते हुए रवाना होंगे।

Advertisement

सामान्य श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट व्यवस्था

सामान्य श्रद्धालु के लिए भील समाज धर्मशाला के समीप से द्वार निर्धारित किया है। यहां से एंट्री कर श्रद्धालु चारधाम मंदिर पार्किंग, शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से नंदी द्वार से श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फैसेलिटी सेंटर 1, टनल, नवीन टनल 1 से होकर गणेश मंडपम् से भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर आकर गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर चौराहा होते हुए रवाना होंगे।

भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था

महाशिवरात्रि पर्व पर भस्मार्ती के लिए पंजीयनकृत श्रद्धालुओं
का प्रवेश मानसरोवर भवन और द्वार क्रमांक-1 से निर्धारित किया गया है।

इस जगह रहेंगी यह व्यवस्थाएं

पार्किंग- सामान्य श्रद्धालु के लिएु कर्कराज और मेघदूत पार्किंग निर्धारित की गई है। शीघ्र दर्शन टिकटधारी श्रद्धालुओं के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड, राणौजी की छत्री, शगुन गार्डन, महाकाल मंडपम् पर व्यवस्था की गई।

जूता स्टैंड- भील समाज धर्मशाला, झालरिया मठ एवं हरसिद्धि पाल पर व्यवस्था की गई।

शीघ्र दर्शन काउंटर- कर्कराज और हरसिद्धि पाल पार्किंग पर रहेंगे।

लड्डू प्रसाद काउंटर- नृसिंह घाट रोड और हरसिद्धि रोड पर रहेंगे।

पीने का पानी- दर्शन मार्ग पर हर 200 मीटर पर पीएचई द्वारा पानी की व्यवस्था की जाएगी।

 शौचालय- कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, चारधाम एवं हरसिद्धि पाल पार्किंग पर व्यवस्था की जाएगी।

मेडिकल हेल्प डेस्क एवं पीए सिस्टम- कर्कराज, भील समाज, चारधाम मंदिर पार्किंग, शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फैसेलिटी सेंटर, हरसिद्धि चौराहा, नृसिंह घाट तिराहा एवं हरसिद्धि पाल पार्किं, द्वार नंबर 5 पर रहेगी।

बैरिकेडिंग- पूरे दर्शन मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेड्ंिग की जाएगी।

व्हील चेयर- दिव्यांगजनों के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर व्हील चेयर सुविधा उपलब्ध रहेगी।

महाकाल मंदिर और लोक का निरीक्षण

इधर, मीटिंग के बाद संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पैदल ही श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं महाकाल लोक का भ्रमण किया। इस दौरान संभागायुक्त ने दर्शन मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग आदि सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसियों को समयसीमा में कामों को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।

नगर निगम को यह जिम्मेदारी
सीसीटीवी कैमरे- श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए दर्शन मार्ग एवं मंदिर परिसर पर सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम द्वारा 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

यह व्यवस्था भी- नगर निगम द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी परिक्षेत्र में सफाई, सभी पार्किंग स्थल, दर्शन पथ, गंगौत्री गार्डन के सम्मुख, हरसिद्धि मंदिर चौराहा, त्रिवेणी संग्रहालय, श्री महाकाल महालोक एवं अन्य स्थानों पर पेयजल व्यवस्था, टैंकरों की रिफिलिंग, पानी के लिए पर्याप्त नल कनेक्शन, 1४ से 16 फरवरी तक मंदिर परिक्षेत्र के चारों ओर चलित शौचालय की व्यवस्था, महाकाल मंदिर परिक्षेत्र के आसपास बंद स्ट्रीट लाइट को चालू करना, मंदिर के आंतरिक परिक्षेत्र की विद्युत सुरक्षा, अस्थायी फायर स्टेशन, अग्निशमन यंत्र एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाएगी।

यहां मिलेगी मेडिकल सुविधा

श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था, पैरामेडिकल स्टाफ, औषधि एवं आपातकालीन तैयारियां रखे जाने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा त्रिवेणी इंटरप्रिटेशन सेंटर, कर्कराज और चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल सहित हरसिद्धि मंदिर चौराहा, बड़ा गणेश मंदिर के पास, मानसरोवर भवन, महाकाल प्लाजा, फैसेलिटी सेंटर, भस्मार्ती द्वार गेट नंबर 4, नीलकंठ द्वार, निर्गम द्वार, शिखर दर्शन स्थल एवं जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर अस्थायी चिकित्सा केंद्र रहेंगे जिसमें चिकित्सक अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एम्बुलेंस व्यवस्था, जिला अस्पताल में पर्याप्त आपातकालीन व्यवस्थाएं एवं पर्याप्त बेड की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Write a review