Advertisement

नेशनल हाई-वे से जुड़ी जमीनों की गाइडलाइन 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ी, स्टेट हाई-वे की 50 फीसदी

प्रधानमंत्री सड़क योजना के करीब वाली जमीन को भी 20 फीसदी का फायदा

 

Advertisement

उज्जैन। संपत्तिकर मूल्यांकन की नई गाइडलाइन बुधवार से जिले में लागू हो गई। इसमें सबसे ज्यादा फायदा नेशनल हाईवे से जुड़ी या उसके करीब की जमीनों को हुआ है। यहां गाइड लाइन 100 फीसदी या उससे ज्यादा बढ़ाई गई है। स्टेट हाई-वे से लगी जमीनों को भी फायदा हुआ है और यहां की जमीन में ५० फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। गांवों को जोडऩे वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना के करीब जमीन रखने वालों को भी फायदा हुआ है और उनकी गाइड लाइन 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है।

उज्जैन में शहरी क्षेत्रों में संपत्तिकर की गाइड लाइन औसतन 10 फीसदी तक बढ़ी है। गाइड लाइन बढ़ाने का सबसे ज्यादा फायदा देवास-बदनावर नेशनल हाईवे और गरोठ-उज्जैन नेशनल हाईवे के पास जमीन रखने वालों को हुआ है। यहां गाइड लाइन 100 फीसदी या उससे ज्यादा बढ़ी है।ऐसे में इन क्षेत्रों में जमीन की कीमत में और इजाफा हुआ है। शहर से सटे शिप्रा पार की हाटकेश्वर कॉलोनी, जीवनखेड़ी, सांवराखेड़ी, सिंकदरी, चिंतामन जवासिया की गाइड लाइन भी 100 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। गरोठ- उज्जैन नेशनल हाईवे के कारण आगर रोड और इसे पर बसे गांवों की जमीन की गाइड लाइन भी काफी बढ़ी है।

Advertisement

गाइड लाइन बढऩे से ग्राहकों को क्या फायदा और क्या नुकसान

गाइडलाइन बढऩे का सबसे ज्यादा शिप्रा पार बसी नई कॉलोनियों और आगर रोड की कॉलोनियों को हुआ है। इन इलाकों की गाइड लाइन अब तक कम रहने से बैंक फाइनेंस में काफी दिक्कत होती थी। हालांकि यहां जमीन के वास्तविक मूल्य काफी ज्यादा थे। गाइडलाइन 100 फीसदी या ज्यादा बढऩे का लाभ अब कस्टमर को ज्यादा फाइनेंस हासिल करने के रूप में होगा। हालांकि गाइडलाइन बढऩे से रजिस्ट्री की लागत बढ़ जाएगी। संपत्ति मामलों के जानकार अभिभाषक सुदर्शन लड्ढा कहते हैं कि शासन ने 15 से 100 फीसदी तक की गाइड लाइन बढ़ाई है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा। प्रॉपर्टी महंगी होगी और खरीददार को ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

Advertisement

स्टाम्प शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

लड्ढा कहते हैं कि राहत की बात यह है कि संपत्ति की गाइड लाइन बढ़ी है, लेकिन स्टाम्प शुल्क यथावत है। कृषि भूमि पर 6.50 फीसदी और रजिस्ट्रेशन फीस 3 फीसदी है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में स्टाम्प ड्यूटी 9.50 और रजिस्ट्रेशन फीस 3 फीसदी ही है।

पुराने भवन की निर्माण लागत में भी कमी

नई गाइड लाइन में पुराने आवासीय भवन की खरीदी करने पर उसकी निर्माण लागत मौजूदा लागत से घटाई गई है। यह इस प्रकार है।
नई गाइड लाइन लागू हो गई है: 1 अप्रैल से नई गाइड लाइन लागू हो गई है। औसत 17.56 फीसदी की वृद्धि की गई है।
ऋतुंभरा द्विवेदी, सीनियर रजिस्ट्रार

 

अवधि कमी (%)
10-20 साल पुराने 10%
20 से 25 साल 15%
25 से 30 साल 20%
30 से 35 साल 25%
35 से 40 साल 30%
40 से 45 साल 35%
45 से 50 साल 40%
50 से 55 साल 45%
55 वर्ष से अधिक 50%

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें