Advertisement

इंदौर:करोड़ो रुपये के घोटाले के मामले में आरोपितों के घर छापा

इंदौर में नगर निगम के एक सवा सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले के मामले में पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के घरों में छापेमारी की गई और उनके दस्तावेज़ और गाड़ियां जांची गईं। पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए भारी पुलिस बल का इस्तेमाल किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

डीसीपी जोन-3 के पंकज पांडे ने बताया कि पुलिस टीम पहले आरोपी राहुल बढ़ेरा के घर पहुंची थी, जो निपानिया के डीबी सिटी अप टाउन में स्थित है। यहां, टीम ने बढ़ेरा के बंगले में तलाशी ली और उसके दस्तावेज और गाड़ियों को जब्त किया। राहुल की पत्नी रेणु की भी तलाश जारी है। इसके बाद, जांच टीम मदीनानगर में पहुंची और आरोपी मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद साजीद और मोहम्मद जाकिर के घरों की तलाश ली।

दरअसल एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में थाना प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी ने विशेष वारंट प्राप्त कर रात्रि में छापेमारी की कार्रवाई की। सादिक सिद्दीक, जाकिर, और एक अन्य आरोपी के घर में पुलिस ने तलाशी ली और मिले दस्तावेजों को जब्त किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें