Advertisement

राघव चड्ढा बोले- खामोश कराया है, मगर हारा नहीं

चंडीगढ़, एजेंसी। आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है।

 

Advertisement

राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने पब्लिक के मुद्दे उठाए, इससे आप को क्या नुकसान हुआ? वीडियो के आखिर में उन्होंने आप को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा। हालांकि, राघव ने न तो पार्टी के किसी नेता का नाम लिया और न ही पार्टी छोडऩे या आगे की रणनीति को लेकर कुछ कहा।

आप ने गुरुवार को चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी। लेटर में कहा कि चड्ढा को सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें