Advertisement

इंदौर:काम पर लौटे डॉक्टर्स ,कलेक्‍टर ने जताया खेद, विवाद सुलझा

इंदौर: मंत्री तुलसी सिलावट की पहल के बाद अब स्वास्थ्य अधिकारी हड़ताल पर नहीं जाएंगे। इसके साथ ही डॉक्टर पूर्णिमा गडरिया का इस्तीफा भी स्वीकृत नहीं किया जाएगा संभागायुक्त कार्यालय में मंत्री सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह और डॉक्टर पूर्णिमा गडरिया सहित स्वास्थ्य संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य चिकित्सकों की बैठक के बाद यह फैसला हुआ।बताया जाता है बैठक के दौरान कलेक्‍टर मनीष सिंह ने अपने बर्ताव पर खेद भी जताया। वहीं मंत्री सिलावट ने चिकित्सकों का पक्ष गंभीरता से सुना । इसके बाद सर्वसम्मति से स्वास्थ्य अधिकारियों ने हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इससे पहले इंदौर कलेक्टर के व्यवहार से नाराज स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इसके पूर्व सुबह नौ बजे पालिका प्लाजा स्थित स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के रूम में सभी चिकित्सक एकत्र हुए और इस मुद्दे पर आगामी रणनीति बनाई। इस बैठक में चिकित्सकों की मांग यही थी कि कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ जिस तरह का भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है उसकी पुनरावृत्ति भविष्य में ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के एएनएम व अन्य कर्मचारियों पर भी किसी तरह की कार्रवाई न की जाए यह सुनिश्चित किया जाए। पालिका प्लाजा में हुई बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम रेसीडेंसी कोठी में इस मुद्दे पर एक बार फिर संभाग आयुक्त डा. पवन कुमार शर्मा, मंत्री तुलसी सिलावट से मिलने रेसीडेंसी कोठी पहुंची।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें