Advertisement

इंदौर:घर में घुस कर बदमाशों ने युवक की हत्या

इंदौर के समीप महू थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुराने विवाद के चलते बदमाशों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना में मृतक के माता-पिता भी घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर रात 11:30 बजे की है। हथियारों से लैस नितिन, सचिन और अशफाक ने घर में घुस कर कैलाश पुत्र अशोक जाधव पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने आए माता-पिता भी घायल हो गए। कैलाश का अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नितिन और कैलाश का पुराना विवाद था, जिसके चलते नितिन ने कैलाश पर हमला किया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review