इंदौर:तीन साल का बेटा बोला-पापा ने मम्मी का गला दबाया

इंदौर। इंदौर के गांधीनगर इलाके में एक महिला की मौत के बाद उसके 3 साल के बेटे ने अपने ही पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता ने रात में डंडे से पिटाई करने के बाद मां का गला दबा दिया। शराब के नशे में पिता कह रहे थे कि तूने गंदा खाना क्यों बनाया और डंडे से कई घंटों तक पीटते रहे। पुलिस इस मामले को अभी संदिग्ध मान रही है और परिवार वालों के बयान अभी थाने में नहीं हुए हैं। गांधीनगर टीआई संतोष यादव ने बताया फ्रेंडस कॉलोनी बांगड़दा क्षेत्र में रहने वाली सोनू उर्फ यशोदा पति विनोद पाटीदार की लाश घर में मिली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अभी स्पष्ट नहीं है कि मौत कैसे हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। उधर यशोदा की बुआ के लड़के का कहना है कि यशोदा को शादी के बाद से ही विनोद प्रताडि़त करता था। उसका एक तीन वर्षीय बेटा प्रद्युम्न और बेटी मानसी है। प्रद्युम्न का कहना है कि रात को अच्छा खाना नहीं बनने पर पापा ने मम्मी को पाइप और डंडों से पीटा था, इसके बाद गला दबा दिया था। पति विनोद लोहा मंडी में काम करता है।









