Advertisement

इंदौर अनलॉक

इंदौर: इंदौर शहर 64 दिन बाद शनिवार से प्रतिबंधों से मुक्त हो रहे हैं। आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद शुक्रवार रात कलेक्टर मनीष सिंह ने कुछ गतिविधियों को छोड़ बाकी बाजार सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक शाम 6 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

होटल-रेस्टॉरेंट: शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद रात 10.30 बजे तक टेक अवे और होम डिलेवरी की इजाजत रहेगी।

शाॅपिंग मॉल: ये खुल सकेंगे, लेकिन इनके अंदर प्ले जोन, फूड जोन व सिनेमाघर बंद रहेंगे।

Advertisement

कार्यालय खुलेंगे: सभी सरकारी व निजी कार्यालय खुलेंगे। 100 प्रतिशत अधिकारी व 50 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालयों में आ सकेंगे।

धर्म स्थल खुलेंगे: सभी धर्मस्थल खुल सकेंगे, लेकिन एक समय में चार से ज्यादा लोग इनमें मौजूद नहीं रह सकेंगे।

Advertisement

शादी/अंतिम संस्कार: शादी ब्याह में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 20 लोगों की इजाजत रहेगी। इसके लिए आयोजक को क्षेत्रीय एसडीएम को मेहमानों की सूची देना होगी।

इसकी अलग से अनुमति की जरूरत नही होगी। अंतिम संस्कार में अधिकतम 10 लोगों को शामिल होने की इजाजत रहेगी।

ये बंद रहेंगे

राजनीतिक, धार्मिक आयोजन नहीं : शहर में सभी प्रकार के राजनीतिक आयोजन, धार्मिक कार्यक्रम, मेले, धरना, प्रदर्शन आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

स्कूल कॉलेजों में पढ़ाई नहीं होगी, लेकिन कार्यालय खुल सकेंगे। आनलाइन क्लासेस चल सकेंगी।

शहर के मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर अभी नहीं खुलेंगे।

हर रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा

शहर में हर रविवार को जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दिन केवल स्वास्थ्य संबंधी अत्यावश्यक सेवाएं संचालित होंगी। इस दिन सभी कार्यालय, मंडी, दुकानों आदि बंद रहेंगी।

रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा

शहर में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें