Advertisement

इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर रवींद्रन का दिल्ली ट्रांसफर

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल के डायरेक्टर सीवी रवींद्रन का तबादला दिल्ली हेडक्वार्टर कर दिया गया है। उन्हें 1 जून के बाद अपना नया पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। उनके स्थान पर इंदौर एयरपोर्ट का नया डायरेक्टर कौन होगा इसका ऐलान नहीं किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा मई 2022 में रवींद्रन को बतौर एयरपोर्ट डायरेक्टर इंदौर भेजा गया था। अथोरिटी द्वारा हाल ही में जारी आदेश में सीवी रवींद्रन को ज्वाइंट जीएम से पदोन्नत करते हुए जीएम बनाया गया है और उन्हें दिल्ली मुख्यालय भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनके स्थान पर नए एयरपोर्ट डायरेक्टर का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसके लिए संभवत: 22 मई को दिल्ली में इंटरव्यू आयोजित किए गए हैं, जिसके बाद नाम तय होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें