Advertisement

 इंदौर : दो साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म किया

शहर में बुधवार रात को दो साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। दो साल की मासूम बच्ची का देर रात अपहरण हो गया था। वह अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। रात दो बजे स्वजनों की नींद खुली तो बच्ची गायब मिली, इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने देर रात मासूम बच्ची को दूर से बरामद किया। यह पूरा मामला शहर के चंदन नगर थाने का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

चंदन नगर थाना पुलिस का कहना है कि मासूम बच्ची को ट्रक चालक अपने ट्रक में ले गया था। हालांकि ट्रक चालक अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला बुधवार रात का है। बच्ची माता-पिता के साथ सो रही थी। रात को स्वजनों की आंख खुली तो बच्ची वहां नहीं थी।

काफी देर तलाशने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात ही मासूम को कुछ दूर से किया बरामद।बाद में मासूम बच्ची की तबियत बिगड़ गई, तो उसे लेकर एमवाय अस्पताल ले जाया गया और उसका उपचार जारी है। डाक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। चिकित्सक लगातार बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। पुलिस के बड़े अधिकारी चंदन नगर थाने पर मौजूद है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें