Advertisement

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रिक्स कृषि सम्मेलन

पहले दिन संयुक्त घोषणा-पत्र के मसौदे पर मंथन, 20 देशों के प्रतिनिधि जुटेंगे

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। इंदौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू हो गया है। यह पांच दिन चलेगा। भारत की अध्यक्षता में हो रहे सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक्सपर्ट्स शामिल लेंगे।
सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु परिवर्तन, कृषि व्यापार और छोटे किसानों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर व्यापक मंथन होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ब्रिक्स समूह आज वैश्विक कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में बेहद प्रभावशाली मंच बन चुका है। दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत कृषि जोतें और 42 प्रतिशत खाद्य उत्पादन ब्रिक्स देशों के पास है। ऐसे में इंदौर में होने वाली यह बैठक वैश्विक कृषि नीतियों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Advertisement

कृषि कार्य समूह बनाएंगे योजना
सम्मेलन की शुरुआत 9 जून से कृषि कार्य समूह (Agriculture Working Group) की बैठकों के साथ होगी। तीन दिनों तक विभिन्न देशों के अधिकारी और विशेषज्ञ खाद्य सुरक्षा, पोषण, कृषि व्यापार, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अनुसंधान और किसानों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे बैठकों में विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों की चुनौतियों, कृषि ऋण, बाजार तक पहुंच और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर फोकस रहेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें