Advertisement

इंदौर शर्तों के साथ हुआ अनलॉक

इंदौर में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 5% से अधिक रहने की वजह से 1 जून से बहुत अधिक रियायत नहीं मिली है। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने तय किया है कि चरणबद्ध तरीके से ही इंदौर को अनलॉक किया जाए। किराना दुकान सप्ताह में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे तक खुलेंगी। थोक दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार सुबह 8 से 5 बजे तक खुलेंगी। चोइथराम, निरंजनपुर सब्जी मंडी सहित सभी थोक मंडी बंद रहेगी लेकिन मोहल्ले में दुकानों से बिक्री हो सकेगी। शनिवार और रविवार को पूरी तरह जनता कर्फ्यू रहेगा। मंदिर-मस्जिद सहित पूजा स्थल बंद रहेंगे। शराब दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

चश्मे की दुकानें खुलेंगी। ऑटो रिक्शा में दो सवारी को ही बैठाने की अनुमति है। 15 जून तक शादी ब्याह के लिए अनुमति नहीं मिलेगी। अंतिम संस्कार में सिर्फ 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे। सामाजिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक आयोजनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। मेले और प्रदर्शन पर रोक रहेगी। स्कूल कॉलेज व शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन क्लासेस हो सकेंगी। शॉपिंग मॉल, सिनेमा घर, स्विमिंग पूल बंद रहेगा। रोजाना रात 10 से सुबह 8 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। राज्य सरकार से मिली गाइडलाइन में भी कुछ गतिविधियों, जैसे- रैली, धरना, खेल गतिविधियां, शाॅपिंग मॉल, आदि को खोलने की परमिशन नहीं दी गई है। वहीं, किराने के साथ ही कंस्ट्रक्शन को ओपन कर दिया गया है। सर्विस सेंटर भी अब सप्ताह में 5 दिन खुल पाएंगे।

 

Advertisement

 

Advertisement

 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें