इंदौर से इटारसी जा रही तेज रफ्तार बस पलटी, दो की मौत

देवास। सड़क हादसों के लिहाज से डेंजर जोन में शामिल इंदौर-बैतूल हाईवे पर खातेगांव के समीप बागदी नदी से लगे हिस्से में इंदौर से इटारसी जा रही यात्री बस (एमपी 05पी 0538) सोमवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
आसपास से निकल रहे लोग मदद के लिए दौड़े।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 35 से अधिक यात्री घायल हुए जिन्हे खातेगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि करीब आधा दर्जन यात्रियों को नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार करके रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार बस के क्लीनर राजू और एक महिला यात्रा की मौत की पुष्टि हुई है।
यात्रियों की माने तो बस में क्षमता से अधिक यात्री थे जिनकी संख्या 60 से अधिक थी। यात्री सोहन ने बताया बस की गति तेज होने के कारण हादसा हुआ है। बस दोपहर करीब डेढ़ बजे कन्नौद से रवाना हुई थी। बस में सवार अधिकांश यात्री हरदा, इटारसी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।









