Advertisement

ईरान फिर जंग की तैयारी में जुटा कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं

होर्मुज स्ट्रेट को सबसे बड़ा हथियार बताया

Advertisement

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान अमेरिका के साथ संभावित नए युद्ध के लिए तैयारी कर रहा है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान को वॉशिंगटन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वह होर्मुज स्ट्रेट को अपना सबसे बड़ा रणनीतिक हथियार मान रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारी तीन मोर्चों पर काम कर रहे हैं- सैन्य तैयारी, घरेलू समर्थन और कूटनीति। हालांकि बातचीत का रास्ता खुला रखा गया है, लेकिन सेना और ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉप्र्स हाई अलर्ट पर हैं। ईरान मानता है कि होर्मुज स्ट्रेट उसकी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत है।

दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है। इसी वजह से तेहरान इसे अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाने के बड़े हथियार के तौर पर देख रहा है। ईरानी नेतृत्व ने कहा है कि नए संघर्ष की स्थिति में अमेरिका के सैन्य ठिकाने, ऊर्जा ढांचा और उससे जुड़े हित निशाने पर हो सकते हैं। कुछ दिन पहले आईआरजीसी ने भी चेतावनी दी थी कि किसी नए अमेरिकी हमले का जवाब पहले से ज्यादा हिंसक होगा और उसका असर मिडिल-ईस्ट से बाहर तक महसूस किया जाएगा।

Advertisement

अमेरिकी सासंद ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल: अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का इजराइल के प्रति पुराना विरोध और ईरानी सैन्य विमानों को पाकिस्तानी एयरबेस पर जगह देने की खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं।ग्राहम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पाकिस्तान को राष्ट्रपति ट्रम्प को जल्द जवाब देना चाहिए कि अब्राहम अकॉर्ड्स (समझौते) में शामिल होगा या नहीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें