Advertisement

उज्जैन:एमआर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

कानीपुरा रोड़ पर दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे

Advertisement

उज्जैन। बीती रात कानीपुरा रोड़ पर दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे एमआर को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हुआ जिसका उपचार जारी है।बलराम पिता ईश्वर प्रसाद प्रजापति निवासी रतन एवेन्यू एमआर था और नीमच से दवा बाजार लौटा। यहां से बलराम अपने दोस्त शिवराज चंद्रावत निवासी कालूखेड़ा के साथ बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान रात करीब 8.30 बजे कानीपुरा रोड़ पर अज्ञात लोडिंग पिकअप वाहन ने बलराम के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बलराम की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि उसका दोस्त शिवराज घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। बलराम के परिजनों ने बताया कि उसकी ढाई वर्ष पहले शादी हुई थी और 15 का बेटा है। कंपनी के काम से ही नीमच गया था वहां से दवा बाजार लौटा फिर घर आ रहा था तभी दुर्घटना हुई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें