Advertisement

उज्जैन:घर से भांग बेचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

उज्जैन। महाकाल पुलिस ने रंगबावड़ी क्षेत्र में दबिश देकर घर से भांग बेचने वाले पिता पुत्र को गिरफ्तार कर हजारों की भांग जब्त की है। पुलिस ने बताया कि रंगबावड़ी क्षेत्र के एक मकान में अवैध तरीके से भाग विक्रय की सूचना मिली थी।

Advertisement

पुलिस टीम ने उक्त मकान पर दबिश दी जहां से गोपाल यादव और उनके पुत्र मोहित को पकड़कर 70 किलो सूखी भांग, 18 किलो 500 ग्राम गीली भांग कुल 88950 रुपये की जब्त की। पकड़ाये पिता पुत्र के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक ग्राहक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पिता पुत्र द्वारा लॉकडाउन का फायदा उठाकर नशीला पदार्थ बेचा जा रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें