Advertisement

उज्जैन:पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी

उज्जैन। रंजित नगर नागतलाई में रहने वाले युवक ने पत्नी से विवाद के बाद साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव उतारा, अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

महाकाल पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है। राहुल पिता राजेश परमार 28 वर्ष निवासी रंजित नगर नागतलाई मिस्त्री का काम करता था। वह अपने दोस्त गणेश सोनी के साथ काम से घर लौटा। पत्नी किरण के साथ खाना खाया उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। राहुल के अंकल अशोक परमार ने बताया कि किरण से विवाद के बाद राहुल ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया और साड़ी से फांसी लगा ली। किरण ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गये उन्होंने दरवाजा तोड़कर राहुल के शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका एक पुत्र है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें