Advertisement

उज्जैन:पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत

पार्षद पद के दावेदार अस्पताल पहुंचे…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

ग्राम गुढा में पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

दोनों आईस्क्रीम बेचने का काम करते थे

Advertisement

उज्जैन।पिपलीनाका और दुर्गा कालोनी में रहने वाले दो लोग सुबह बाइक से जावरा जा रहे थे तभी गढा में पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां क्षेत्र से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे दोनों पार्टियों के दावेदार भी पहुंचे और परिजनों की मदद की।

Advertisement

रमेश पिता तुलसीराम 55 वर्ष निवासी तिलकेश्वर कालोनी पिपलीनाका अपने दोस्त दिनेश पिता पन्नालाल 40 वर्ष निवासी दुर्गा कालोनी के साथ बाइक से जावरा के लिये निकला था। रमेश की मां केसरबाई ने बताया कि जावरा में रहने वाली बेटी रजनी से मिलने रमेश जा रहा था।

रमेश और दिनेश ठेले पर आईस्क्रीम बेचने का धंधा करते थे। गढा से गुजरते समय बाइक में सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हुए। दुर्घटना में दिनेश की मृत्यु हो गई। जबकि रमेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सहानुभूति या मदद : दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशी प्रचार छोड़कर अस्पताल में प्रभावित परिवारों को मदद के लिए पहुंच गए। चर्चा यह होने लगी सहानुभूति पाने के लिए आए या मदद का इरादा था।

Related Articles

Write a review