Advertisement

उज्जैन:फर्जी दस्तावेजों से तीन वाहन फायनेंस कराए…

फर्जी दस्तावेजों से तीन वाहन फायनेंस कराए…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

किश्त लेने कंपनी कर्मचारी घर पहुंचे तो पता चला

उज्जैन।सुदामा नगर में रहने वाले एक व्यक्ति के कागजात का उपयोग कर परिचित ने तीन वाहन फायनेंस करा लिये। कंपनी के कर्मचारी सुदामा नगर किश्त लेने पहुंचे तो उसे पता चला कि मेरे नाम से तीन वाहन फायनेंस हुए हैं। देवासगेट पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अजय उर्फ अज्जू यादव निवासी सुदामा नगर ने थाने में शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उल्लेख था कि सचिन चौपडा नामक परिचित ने उनके आधार कार्ड, बैंक डायरी की कॉपी, फोटो आदि कागजातों का उपयोग कर तीन वाहन फायनेंस करा लिये हैं।

फायनेंस कंपनी के कर्मचारी उनके घर किश्त के रूपये मांगने पहुंचे तो मामले का पता चला। पुलिस ने आवेदन की जांच शुरू की और तीनों वाहन अलग-अलग लोगों से जब्त किये|

Advertisement

30 हजार रुपए में बेच दिये थे वाहन

पुलिस ने बताया कि तीनों नये वाहन फायनेंस कराने के बाद चौपड़ा ने 30 हजार रूपये में अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दिये थे जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है। टीआई राममूर्ति शाक्य ने बताया कि आवेदन की जांच जारी है। दोनों पक्षों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें