उज्जैन:बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

उज्जैन। खेत से बाइक पर सवार होकर युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल की उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दिलीप सिंह पिता बनेसिंह 48 वर्ष निवासी तिलावद बड़ी थाना तराना बीती रात 8.30 बजे खेत से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तभी छड़ावद ग्रीड के सामने अज्ञात वाहन ने दिलीप सिंह को टक्कर मार दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
दुर्घटना में दिलीप गंभीर घायल हुआ। उसे राहगिरों ने अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही परिजनों को सूचना दी। दिलीप सिंह के परिजनों ने बताया कि निजी अस्पताल में देर रात उसने दम तोड़ दिया।
Advertisement









