Popup Image
Advertisement

बारिश से पहले ओवरब्रिज की पाइल हो जाए

फ्रीगंज ओवरब्रिज और सड़क निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने दिए निर्देश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह (संभागायुक्त) ने कहा कि बारिश के पहले फ्रीगंज ओवरब्रिज की पाइप का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि आम आदमी को किसी तरह की दिक्कत न हो। सिंह सोमवार को सिंहस्थ कार्यों का मुआयना करने निकले थे। उन्होंने फ्रीगंज ओवरब्रिज की प्रगति जांची।

संभागायुक्त ने कहा शहर के यातायात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण फ्रीगंज ओवरब्रिज निर्माण में कोताही न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले ब्रिज के पाइल का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि चामुंडा माता चौराहा से टॉवर तक 529 मीटर और मक्सी रोड पर 120 मीटर की लंबाई में बन रहे इस ब्रिज के निर्माण में अब समय का विशेष महत्व है। उन्होंने मक्सी रोड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए।

Advertisement

क्वालिटी और टाइमलाइन पर जोर देने के निर्देश

संभागायुक्त ने पंचमपुरा चौराहा एलपी भार्गव नगर से दो तालाब तक बन रही सीसी सड़क कार्य भी देखा। पाइप लाइन और नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। सिंह ने कहा यदि पाइप लाइन से कनेक्शन दिए जाने हैं तो यह कार्य तत्काल शुरू किया जाए ताकि सड़क निर्माण में देरी न हो। उन्होंने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता उच्च स्तर की होनी चाहिए और कार्य हर हाल में तय समय सीमा के भीतर ही पूरा होना चाहिए।

Advertisement

संभागायुक्त ने निर्माण एजेंसियों के इंजीनियरों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि ओवरब्रिज और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण स्थल पर नियमित निगरानी रखने और कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए ताकि सिंहस्थ 2028 के संकल्पों को समय पर साकार किया जा सके।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें