Advertisement

उज्जैन:बेटी फोन पर बोली- मां मुझे बचा लो… मैं मर जाउंगी…

भस्मार्ती की लाइन से किशोरी लापता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बेटी फोन पर बोली- मां मुझे बचा लो… मैं मर जाउंगी…

उज्जैन। सीहोर से मां व परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आई किशोरी सुबह 4 बजे भस्मार्ती दर्शन की लाइन में लगी जहां से लापता हो गई। उसकी मां व साथ आये लोगों ने महाकाल थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

विद्या मेवाड़ा निवासी सीहोर अपनी बेटी सहित अन्य परिजनों के साथ रात में ट्रेन से उज्जैन दर्शन करने आई थी। सुबह करीब 4 बजे सभी लोग भस्मार्ती दर्शन के लिये महाकाल मंदिर के बाहर लाईन में लगे।

Advertisement

विद्या मेवाड़ा ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण हम लोग आगे पीछे हो गये तभी 15 वर्षीय बेटी भी बिछड़ गई। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

सुबह करीब 6 बजे फिर फोन लगाया तो बेटी बोली मां मुझे बचा लो मैं मर जाउंगी। विद्या मेवाड़ा और परिजन बेटी को 8 बजे तक तलाशते रहे लेकिन उसका मोबाइल भी बंद हो गया तो महाकाल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Write a review