उज्जैन:मणि ट्रेड सेंटर सील

वी मार्ट और अन्य दुकानों पर एक दिन पहले हुई थी कार्रवाई
Advertisement
उज्जैन। कोरोना कफ्र्यू नियमों के अंतर्गत किराना दुकान संचालकों को होम डिलेवरी के आधार पर दुकान खोलकर सामान ग्राहक के घर पहुंचाना है, लेकिन कई लोग इस नियमों का उल्लंघन कर व्यवसाय कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
सीएसपी माधव नगर हेमलता अग्रवाल द्वारा फ्रीगंज क्षेत्र में निरीक्षण किया जा रहा था उसी दौरान मणि ट्रेड सेंटर के संचालक द्वारा ग्राहकों को सीधे दुकान से सामान विक्रय किये जाते पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उक्त दुकान सील करवाई गई। इससे पहले बीती शाम पुलिस ने वी मार्ट और दो अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
Advertisement
Advertisement









