Thursday, June 8, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन:शहर में 3000 से अधिक पेड़ ध्वस्त 100 से अधिक मकान दुकान...

उज्जैन:शहर में 3000 से अधिक पेड़ ध्वस्त 100 से अधिक मकान दुकान झोपड़ी क्षतिग्रस्त

शहर में 3000 से अधिक पेड़ ध्वस्त 100 से अधिक मकान दुकान झोपड़ी क्षतिग्रस्त

बवंडर के बाद शाम 7:00 बजे से गुल हुई बिजली दोपहर 12:00 बजे तक कई इलाकों में नहीं लौटी उमस और गर्मी से लोग बेहाल

पक्के मकानों से लेकर झोपड़ी तक आए तेज हवाओं की चपेट में 

उज्जैन शुक्रवार शाम तेज गर्मी के दौरान मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज बवंडर के साथ बारिश शुरू हो गई 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने शहर में 3000 से अधिक पेड़ों को अपनी चपेट में लिया अनेक पेड़ जड़े छोड़कर ध्वस्त हो गए तो कुछ पेड़ों की डालें टूट कर जमीन पर आ गिरी अनेक कालोनियों और शहर के मुख्य मार्गो पर पेड़ और उसकी डालियां टूट कर बिजली के तारों पर भी गिरी पूरे शहर की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई।

IMG 20210529 WA0005

इसका परिणाम यह रहा कि बीती शाम 7:00 बजे से गुल हुई बिजली दूसरे दिन दोपहर 12:00 बजे तक अनेक इलाकों में नहीं लौटी जिस कारण लोगों को तेज गर्मी और उमस के कारण परेशान होना पड़ा हालांकि बवंडर से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

IMG 20210529 WA0008

मौसम प्रेक्षक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्री मानसून एक्टिविटी के चलते शुक्रवार देर शाम 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली अधिक समय तक तेज हवाएं चलने के कारण इतनी बड़ी संख्या में पेड़ गिरे और घरों को नुकसान पहुंचा शहर में स्थिति यह रही कि अनेक पेड़ पक्के मकानों पर गिरे तो कच्ची बस्तियों में बनी झोपड़ियों के पत्रे तेज हवाओं में उड़ते चले गए दुकानों के बोर्ड कांच भी टूट फूट गए उद्यान मार्ग कोठी रोड पंचमपुरा सिंधी कॉलोनी क्षेत्र आगर रोड खिलचीपुर नाका आपके क्षेत्र महाकाल नरसिंह घाट क्षेत्र आदि इलाकों के मुख्य मार्गो पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

दोपहर तक चलता रहा बिजली सुधार का काम

लोगों ने कहा विद्युत मंडल मेंटेनेंस के नाम पर करता है नौटंकी

1 दर्जन से अधिक क्षेत्रों में विद्युत तारों पर पेड़ गिरने से शहर की विद्युत व्यवस्था हक हो गई विद्युत विभाग का अमला रात में लाइन सुधारने के काम में जुटा लेकिन शनिवार दोपहर 12:00 बजे तक शहर के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई मंडल के अधिकारियों का कहना खाकर हमारे पास सीमित स्टाफ है जबकि शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बंद होने की शिकायतें मिल रही हैं बड़े डैमेज को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं

IMG 20210529 WA0006

ना पंखे चलें ना मोबाइल चार्ज हुआ

शहर के अनेक क्षेत्रों और कालोनियों मैं शनिवार दोपहर 12:00 बजे बाद तक विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण लोग तेज गर्मी और उमस के बीच पंखे व कूलर ओं को निहारते रहे यहां तक की लगातार 14 घंटे बिजली गुल रहने के कारण मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए कॉलोनियों के लोग विद्युत मंडल के जून कार्यालयों में पहुंच कर विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की शिकायतें करते नजर आए।

 

IMG 20210529 WA0010 1

विद्युत मंडल द्वारा प्रतिवर्ष मानसून के पहले मेंटेनेंस के नाम पर शहर की कालोनियों में बिजली कटौती की जाती है अधिकारियों का तर्क होता है कि विद्युत तारों के आसपास लगे बड़े वृक्षों की छटाई और कटाई आदि मेंटेनेंस के लिए कटौती अनिवार्य है लेकिन शुक्रवार शाम चली तेज हवाओं ने विद्युत मंडल के दावों की पोल खोल दी क्योंकि मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत कटौती तो हुई लेकिन पेड़ों की कटाई छटाई नहीं की गई जिसका परिणाम यह रहा कि तेज हवाएं चलने के कारण पेड़ और उनकी बड़ी-बड़ी डालिए विद्युत तारों पर आ गिरी जिससे शहर के विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गए।

IMG 20210529 WA0003

शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में 3000 से अधिक पेड़ या तो जड़ों से उखड़ गए या फिर उनकी बड़ी-बड़ी डालियां जमीन पर आ गिरी नगर निगम आयुक्त सुबह से स्थिति का जायजा लेने निकले लेकिन पेड़ों को मुख्य मार्गो और घरों से अलग करने का काम दोपहर बाद तक नहीं हो पाया लोग पेड़ काटने वालों को ढूंढते नजर आए।

गिरे पेड़ों को हटा नहीं पाया निगम का अमला

मौसम विशेषज्ञ राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि बीती शाम अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश प्रिमानसून एक्टिविटी के अंतर्गत आते हैं एसी स्थितियां कम ही निर्मित होती हैं इसका पूर्वानुमान लगाना संभव नहीं बीती रात कुल 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है सुबह हवा की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज हुई।

 

IMG 20210529 WA0005 1

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!