Advertisement

राहुल गांधी ने जज से कहा- मैं निर्दोष हूं

 कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद के मॉनसून सत्र के बीच अचानक आज (26 जुलाई 2024) यूपी के सुल्तानपुर में एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने जज से कहा कि मैं निर्दोष हूं। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है।

Advertisement

मैं सारे आरोपों से इनकार करता हूं। मेरी और मेरी पार्टी की छवि को धूमिल किया जा रहा है। बता दें कि पिछली कई तारीखों से वह गैरहाजिर चल रहे थे। सुल्तानपुर कोर्ट ने अब इस मामले में सबूत प्रस्तुत करने का दिया आदेश। इस मामले अब अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए 4 अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को 20 फरवरी को जमानत दी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें