Advertisement

उज्जैन:सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दंगवाड़ा स्थित मकान से अज्ञात बदमाशों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिये जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि विश्वेन्द्र ठक्कर निवासी दंगवाड़ा के सूने मकान का ताला तोड़कर चेारों ने पेटी में रखी 4 तोला सोने की चैन, दो तोला सोने का हार, एक तोले सोने की झुमकी, दो तोले सोने की हाथ की पाटली आदि आभूषण चोरी कर लिये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इंदौर रोड़ की होटल में चोरी

उज्जैन। ग्राम डेंडिया इंदौर रोड़ की होटल में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नानाखेड़ा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रवि आंजना पिता धर्मेन्द्र आंजना निवासी ग्राम डेंडिया की इंदौर रोड़ पर होटल है। यहां से अज्ञात बदमाश ने एलईडी टीवी, कैमरे का डीवीआर, आदि हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review