उज्जैन:सौतेले पिता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

एक साल तक धमकाकर बनाता रहा शिकार, धारा 376 के तहत केस दर्ज
उज्जैन।पानदरीबा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी को जान से मारने की धमकी देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। बेटी ने हिम्मत कर अपनी मां को बताया जिसके बाद महिला थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कराया है।
टीआई रेखा वर्मा ने बताया कि पानदरीबा में रहने वाली महिला ने पति की मृत्यु के बाद विष्णु मेंडे निवासी पानदरीबा से शादी की थी। महिला की पहले पति से एक नाबालिग बेटी है। 10 अगस्त 2020 को विष्णु मेंडे अपनी सौतेली बेटी को पानी पताशी खिलाने के बहाने हरसिद्धि मंदिर के पीछे गाय के बाड़े में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। सौतेला पिता नाबालिग बेटी को 8 अगस्त 21 तक शिकार बनाता रहा लेकिन बच्ची ने यह बात किसी को नहीं बताई।
शादी के बाद फिर हरकत की तो मां को बताया : पुलिस ने बताया कि नाबालिग किशोरी वर्तमान में 18 वर्ष की हो चुकी है और परिजनों ने तीन माह पहले उसकी शादी कर दी थी। वह शादी के बाद पहली बार घर लौटी तो विष्णु मेंडे ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया इस पर युवती ने अपनी मां को पिता की हरकत की जानकारी दी और मां को साथ लेकर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।









