Advertisement

उज्जैन:हेडकांस्टेबल की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

उज्जैन। झार्डा थाने से लाइन अटैच हुए हेडकांस्टेबल की पत्नी ने बीमारी से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

शांतीबाई पति रामलाल मालवीय 51 वर्ष निवासी केसरबाग कालोनी थाना पंवासा ने मंगलवार दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। रामलाल मालवीय व पड़ोसी उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गये जहां शाम 5 बजे शांतीबाई की मृत्यु हो गई। उनके पुत्र नीरज मालवीय ने बताया कि पिता रामलाल मालवीय झार्डा थाने में हेडकांस्टेबल थे और वर्तमान में लाइन अटैच थे। मां शांतीबाई की बायपास सर्जरी हुई थी तभी से वह बीमार रहती थीं। बीमारी से तंग आकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें