Advertisement

उज्जैन : अक्षरविश्व लाइव : ट्रैफिक जाम.. एक व्यक्ति उतरा… ओ भाई साहब थोड़ा रूको… अब आप निकलो

जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की… संभाल रहे हैं आम आदमी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बुधवार शाम 5:30 बजे एक एसआई और एक जवान की ड्यूटी पर मौके पर कोई नहीं

उज्जैन। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे इसके लिए बकायदा ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया जाता है। लेकिन जब पुलिस जवान ही नदारत हो तो यातायात की क्या स्थिति बनती है। यह समझा जा सकता है। ऐसे में आम नागरिक को मैदान में उतरकर ट्रैफिक को व्यवस्थित करना पड़ता है। ऐसा ही एक दृश्य बुधवार शाम को 5:30 बजे शहर के व्यस्ततम चौराहे तेलीवाड़ा पर नजर आया।

Advertisement

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चौपट हो गई है। शहर में शायद ही ऐसा कोई इलाका बचा हो जहां जाम न लगता हो। यहीं वजह है कि शहरवासियों को हर दिन बाजारों में जाम का सामना करना पड़ रहा हैं। खासबात यह है कि यातायात पुलिस को इससे कोई मतलब नहीं। वह तो पूरे दिन सुबह से रात तक वाहनों को पकड़कर चालानी कार्रवाई में व्यस्त रहती हैं।

Advertisement

बुधवार सुबह से रात तक शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। तेलीवाड़ा चौराहा पर पुलिस जवानों के नदारत होने के कारण ट्रैफिक जाम लगा रहा और इसको लेकर कुछ वाहन चालकों के बीच कहासुनी भी हुई। परंतु एक समझदार व्यक्ति ने सहज भाव से बीच सड़क पर खड़े होकर लोगों को दिशा-निर्देश देना शुरू किए। तब जाकर कहीं ट्रैफिक सामान्य हो पाया। कहने का तात्पर्य यह है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था आम आदमी के भरोसे ही चल रही है।

ड्यूटी से इधर-उधर रहते है जवान

यातायात थाने से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को तेलीवाड़ा चौराहा पर एक एसआई और एक जवानों की ड्यूटी थी। पर शाम करीब 5:30 बजे दोनों ड्यूटी से नदारत थे। ऐसे में ट्रैफिक जाम हो गया। बुधवार शाम को यहां यातायात पुलिस का बल तैनात नहीं था। यातायात थाने से मिली जानकारी के अनुसार शहर के इन प्रमुख चौराहों पर रोजाना सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक इतने जवानों की रहती है ड्यूटी:

स्थान ड्यूटी
दौलतगंज चौराहा 1 एसआई, 2 जवान
कंठाल चौराहा 1 जवान
तेलीवाड़ा चौराहा 1 एसआई, 1 जवान
निकास चौराहा 1 एसआई, 1 जवान
(बुधवार को शाम 5:30 बजे मौके पर कोई नहीं)

Related Articles

Write a review