Advertisement

उज्जैन: क्रिकेट का सट्टा,8 सटोरियों को पकड़ा केवल तीन पर प्रकरण

उज्जैन: क्रिकेट का सट्टा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

8 सटोरियों को पकड़ा केवल तीन पर प्रकरण

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित सार्थक नगर के बगीचे में क्रिकेट के सटोरिये शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस टीम ने यहां दबिश देकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ क्रिकेट के सट्टे का प्रकरण दर्ज किया है बाकि पर दूसरी धारा में केस दर्ज करेंगे।

Advertisement

टीआई तरूण कुरील ने बताया कि सार्थक नगर स्थित बगीचे में 8 लोग शराब पार्टी कर रहे थे इनमें से 3 युवक दीपक रतवानी, दिनेश निवासी सार्थक नगर, मनीष चौधरी निवासी शास्त्री नगर को क्रिकेट का सट्टा करते हुए गिरफ्तार किया गया। 5 युवकों को भी गिरफ्तार कर थाने लाये हैं। उनके खिलाफ दूसरी धारा में केस दर्ज करेंगे। मंगलवार को भारत-श्रीलंका के बीच टी 20 मैच था।

घर के सामने सेतूफान वाहन चोरी

Advertisement

उज्जैन। खाचरौद थाना पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन रोड निवासी गणेश पिता कुंवर बहादुरसिंह की तूफान एमपी-43-बीडी-2539 चोरी हो गई। वाहन घर के सामने की खड़ा था। चोरी गए वाहन की कीमत तीन लाख रुपए हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इधर महिदपुर पुलिस के अनुसार वाल्मिकी गली निवासी श्रीकृष्ण पिता बाबूलाल दावरे के मकान का ताला तोड़कर बदमाश नगदी सहित जेवरात चुरा ले गए। घटना २ जनवरी की रात की है।

Related Articles

Write a review