Advertisement

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे से खुलेगी विकास की नई राह-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

5017 करोड़ की परियोजना क्षेत्र की बनेगी नई पहचान, किसान प्रतिनिधिमंडल ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अन्नदाता को अपने उत्पाद देश की बड़ी मंडियों तक पहुँचाने के लिए सुगम कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश भर में सड़क मार्गों और राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में करीब 5017 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना लाए हैं। यह हाईवे न केवल परिवहन को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर उज्जैन जिले के घट्टिया और नागदा विधानसभा क्षेत्र से आए विशाल किसान प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के कल्याण के लिए मिशन मोड पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने विकास के नए विजन को साझा करते हुए बताया कि अब इसमें आई फॉर इंडस्ट्रियलाइजेशन और आई फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर इसे ज्ञानी (जीवायएएनआईआई) का स्वरूप दिया गया है, जो अब प्रदेश के विकास का मूल मंत्र है।

Advertisement

जमीनी स्तर पर हाईवे निर्माण को मंजूरी मिलने से हर्ष

प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसानों और जनप्रतिनिधियों ने उज्जैन-जावरा हाईवे को नॉन एलीवेटेड पैटर्न यानी जमीनी स्तर पर त्वरित मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। घट्टिया विधायक डॉ. सतीश मालवीय और नागदा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने बड़ी गजमाला से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि इंदौर मेट्रोपॉलिटिन सिटी एरिया के विस्तार से उज्जैन, नागदा, खाचरौद और रतलाम सहित पूरे अंचल का कायाकल्प होगा, जिसका लाभ किसानों, व्यापारियों और आने वाली पीढिय़ों को समान रूप से मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review