Advertisement

मोबाइल के विवाद में धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पकड़ाया, जेल भेजा

थाना पंवासा व चिमनगंज मंडी की संयुक्त कार्रवाई

 

Advertisement

उज्जैन। मोबाइल को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने धरदबोचा। थाना पंवासा और चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि 23 मार्च को फरियादी दीपक पिता राजेश बैरागी (28) निवासी पंवासा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 22 मार्च को रात करीब 8.30 बजे उसके छोटे भाई रोहित बैरागी पर अजय उर्फ पप्पी पिता रामचंद ठाकुर निवासी बापूनगर ने पंचर दुकान के सामने चौराहे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश के चलते आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया था।

Advertisement

अजय ठाकुर ने गले पर वार करने की कोशिश की थी लेकिन वार सिर, कान और गाल पर लगा जिससे रोहित बैरागी गंभीर घायल हो यगा था। घटना के बाद आरोपी अजय भाग निकला था। मामले में पंवासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज उसकी धरपकड़ के लिए टीम बनाई। आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम की कार्रवाई पहले से ही प्रचलित थी। इसी कड़ी में चिमनगंज मंडी एवं पंवासा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। उसे पंवासा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें