Advertisement

उज्जैन : दुष्कर्म आरोपित के खिलाफ रासुका की कार्यवाही करें उज्जैन प्रशासन

उज्जैन। बडऩगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे दुष्कर्म आरोपित करण मोरवाल के खिलाफ विश्व हिन्दू महासंघ मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की मांग की और करण का मकान तोडऩे, सम्पत्ति राजसात करने हेतु पुलिस महानिदेशक पुमु भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक उज्जैन के माध्यम से उनके प्रतिनिधि एएसपी रवींद्र वर्मा को दिया। एएसपी वर्मा ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष देवेन्द्र शाह लाला, अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, नंदराम मालवीय, शंभू माली, पप्पू भाटिया, धर्मेन्द्र चौहान, अर्जुन प्रजापत सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें