Popup Image
Advertisement

डॉ. अनुराधा और गीता को मिलेगा 39वां भेराजी सम्मान, 18 को होगा समारोह

मालवा लोककला एवं संस्कृति संस्थान ने की घोषणा

Advertisement

उज्जैन। मालवी एवं निमाड़ी लोक संस्कृति ने 39वें भेराजी सम्मान के लिए लोकगायिका डॉ. अनुराधा शर्मा और गीता पराग को चुना है। 18 अप्रैल को कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम मेें सम्मान दिया जाएगा।
संयोजक सचिव जयेश भेराजी ने बताया कि डॉ. अनुराधा शर्मा निमाड़ी और मालवी लोक बोलियों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। वे आकाशवाणी और दूरदर्शन की ख्यात लोकगायिका हैं। वहीं, गीता पराग पिछले दो दशकों से अपने पारंपरिक लोकगीतों और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से देशभर में ख्याति व सम्मान अर्जित कर चुकी हैं।

लोकगायक भेराजी की स्मृति में होता है आयोजन

Advertisement

उल्लेखनीय है कि यह सम्मान आकाशवाणी के बेजोड़ लोकगायक भेराजी (स्व. सीताराम वर्मा) की पुण्यतिथि 18 अप्रैल को होता है। सम्मान की स्थापना उनके पुत्र अभिनेता स्व. कैलाश वर्मा ने की थी। इससे पूर्व भेराजी सम्मान से बालकवि बैरागी, हरीश निगम, भावसार बा, मोहन सोनी, पद्मश्री भगवतीलाल राजपुरोहित, भगवती शर्मा, शिव चौरसिया, नरेंद्र सिंह तोमर, उदित तिवारी और सुंदरलाल मालवीय जैसी मूर्धन्य हस्तियों को अलंकृत किया जा चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें